News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

कल रिलीज होगी इंदर कुमार की आखिरी फिल्म 'क्रीना', पिछले साल हुई थी मौत

20 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके इंदर 'क्रीना' के बाद अब पर्दे पर नजर नहीं आएंगे.

Share:

पटना: बॉलीवुड अभिनेता इंदर कुमार की अंतिम फिल्म 'क्रीना' शुक्रवार को रिलीज होगी. इंदर आज भले ही इस दुनिया में नहीं रहे परंतु उनके प्रशंसकों को इस फिल्म का काफी दिनों से इंतजार है. 20 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके इंदर 'क्रीना' के बाद अब पर्दे पर नजर नहीं आएंगे. पार्थ फिल्म्स इंटरनेशनल द्वारा निर्मित हिन्दी एक्शन थ्रिलर एवं सामाजिक फिल्म 'क्रीना' इंदर की जिंदगी की अंतिम फिल्म है. 'क्रीना' के निर्देशक श्यामल के. मिश्रा ने यहां गुरुवार को बताया कि 'क्रीना' एक एक्शन, सामाजिक ड्रामा फिल्म है, जो कि अन्य फिल्मों से हट कर है. अत्याधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल से यह फिल्म बेहद खूबसूरत और असरदार बन गई है. उन्होंने कहा कि इस फिल्म में दो कबीलों के सरदारों के बीच की आपसी रंजिश की कहानी को दिखाया गया है जो सत्य और काल्पनिक भी है. इस फिल्म के निर्माता हरविन्द सिंह चौहान हैं. इस फिल्म में एक्शन के साथ-साथ मधुर संगीत भी है, जिसे खूबसूरती से संगीत निर्देशक दिलीप सेन ने सजाया है. इस फिल्म में नवोदित पार्थ सिंह चैहान, नायिका तुनिषा शर्मा के अलावे दिवंगत इंदर कुमार, दीप शिखा, शाहबाज खान, सुदेश बेरी, सुधा चंद्रन ने मुख्य भूमिका निभाई है. इंदर कुमार ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत 1996 में 'मासूम' फिल्म से की थी. इसके बाद वे बॉलीवुड के 20 से ज्यादा फिल्मों में नजर आए. इंदर ने सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, संजय दत्त सरीखे कलाकारों की फिल्म में बतौर सपोर्टिग रोल में नजर आए और सबको प्रभावित भी किया.
Published at : 07 Jun 2018 10:54 PM (IST) Tags: Inder Kumar
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Entertainment News in Hindi

यह भी पढ़ें

Rohit Shetty फायरिंग केस में अंतरराष्ट्रीय साजिश का खुलासा, नेपाल से जुड़े फंडिंग के तार

Rohit Shetty फायरिंग केस में अंतरराष्ट्रीय साजिश का खुलासा, नेपाल से जुड़े फंडिंग के तार

सलमान खान ने 'बैटल ऑफ गलवान' के गाने 'मैं हूं' में किसके घोड़े के साथ की है शूटिंग? जानें-यहां

सलमान खान ने 'बैटल ऑफ गलवान' के गाने 'मैं हूं' में किसके घोड़े के साथ की है शूटिंग? जानें-यहां

Border 2 BO Day 36: ‘बॉर्डर 2' का जारी है कमाल, छठे फ्राइडे भी कर डाली शानदार कमाई, जानें- 36 दिनों का टोटल कलेक्शन

Border 2 BO Day 36: ‘बॉर्डर 2' का जारी है कमाल, छठे फ्राइडे भी कर डाली शानदार कमाई, जानें- 36 दिनों का टोटल कलेक्शन

'जब जिंदगी आपको बार-बार परेशान...', 'व्हाइट लोटस 4' से आउट होने के बीच दीपिका पादुकोण ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

'जब जिंदगी आपको बार-बार परेशान...', 'व्हाइट लोटस 4' से आउट होने के बीच दीपिका पादुकोण ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

Vadh 2 Lifetime Collection: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी नीना गुप्ता-संजय मिश्रा की 'वध 2', जानें- कितना हुआ मेकर्स को नुकसान

Vadh 2 Lifetime Collection: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी नीना गुप्ता-संजय मिश्रा की 'वध 2', जानें- कितना हुआ मेकर्स को नुकसान

टॉप स्टोरीज

Prayagraj News: कुर्सी पर शव, माथे में मारी गोली, सिर के दो टुकड़े...प्रयागराज में IIT छात्र की संदिग्ध मौत

Prayagraj News: कुर्सी पर शव, माथे में मारी गोली, सिर के दो टुकड़े...प्रयागराज में IIT छात्र की संदिग्ध मौत

थलपति विजय के चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत! तलाक से जोड़ा जा रहा नाम

थलपति विजय के चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत! तलाक से जोड़ा जा रहा नाम

वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा

वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा

पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर

पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर